img-fluid

नोटबंदी को लेकर ‘भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए’ – अखिलेश यादव

November 09, 2021


लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि नोटबंदी को लेकर (About demonetisation) भाजपा (BJP) ने जो सपने दिखाए थे (Dreams shown) वह अधूरे रह गए (Remained unfulfilled) । उसके प्रयास से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ है।


नोटबंदी के पांच वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य मुख्यालय पर कानपुर देहात के झींझक में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची नाथ का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ है। भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ देश के अमीरों को फायदा हुआ है। नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई, लेकिन सिर्फ सपा ने ही ऐसे पीड़ित परिवारों की मदद की है।

अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में नोटबंदी की लाइन में जन्मे खजांची का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खजांची को उपहार व धनराशि प्रदान की। नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांचीनाथ का जन्मदिन मनाने के साथ ही अखिलेश यादव के साथ सपा के नेताओं ने भी खजांची नाथ को गिफ्ट भेंट किया।

उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को लाभ देने के बजाय उन्हें कुचला जा रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि मतदाता सूची राजनीतिक दलों को नहीं दी जा रही है। इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि कितने लोगों का नाम काटा गया और कितने लोगों का जोड़ा गया। उन्होंने एलान किया कि आयोग ने सूची नहीं दी तो समाजवादी पार्टी आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

Share:

  • रतलाम के सैलाना में हुए ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने किया 24 घंटे में किया पर्दाफ़ाश

    Tue Nov 9 , 2021
      इंदौर… चाचा ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली भतीजे और उसके दो बेटों की जान रतलाम के सैलाना में हुए ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने किया 24 घंटे में किया पर्दाफ़ाश, महिला समेत छः आरोपी गिरफ़्तार रतलाम। जिले के सैलाना स्थित ग्राम देवरुंडा (devrunda) में एक दिन पूर्व हुए ट्रिपल मर्डर केस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved