img-fluid

हिंदू लड़कियों को गाली देना पड़ा भारी, पुलिस ने समरीन निशा को भेजा जेल

February 05, 2026

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली समरीन निशा पत्नी सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला ने सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय और लड़कियों के विरुद्ध आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल किया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने भारी विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की. हिंदू युवा मंच के नेता प्रतीक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया और अगले ही दिन 4 फरवरी को आरोपी महिला को पकड़कर कोर्ट में पेश किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था नफरती वीडियो
आरोपी महिला को सोशल मीडिया पर ‘भाभी जान’ के नाम से भी जाना जाता है. उसने अपने वीडियो में हिंदू लड़कियों के लिए बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर फैला, लोगों का गुस्सा भड़क गया. हिंदू युवा मंच ने अपने लेटर पैड पर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि इस कृत्य से धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है. तनाव बढ़ता देख अमरोहा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की.


  • बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई
    अमरोहा पुलिस ने वादी प्रतीक शर्मा की तहरीर के आधार पर थाना अमरोहा देहात में मु0अ0सं0 35/26 पंजीकृत किया. महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर इंतजाम अली निवासी 30 वर्षीय समरीन निशा को हिरासत में ले लिया. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.

    हिंदू संगठनों के विरोध के बाद गिरफ्तारी
    वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर ही जवाबी वीडियो बनाकर और पुलिस प्रशासन को टैग कर गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी थी. पुलिस गिरफ्त में खड़ी महिला की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है. अमरोहा देहात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर ही यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है.

    Share:

  • 5 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

    Thu Feb 5 , 2026
    1. रूस-अमेरिका न्यू स्टार्ट संधि समाप्‍त, 50 साल में पहली बार कोई परमाणु सीमा नहीं, वैश्विक सुरक्षा पर खतरा रूस (Russia) और अमेरिका (America) के बीच परमाणु हथियारों (Nuclear weapons) पर लगी आखिरी बड़ी कानूनी पाबंदी खत्म हो गई है। आज यानी 5 फरवरी 2026 को न्यू स्टार्ट संधि (न्यू स्ट्रैटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी) की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved