
नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर एक बड़ा हादसा टल गया, स्पाइसजेट का एक विमान (SpiceJet plane) बिजली के पोल से टकरा गया। हालांकि राहत की बात ये है कि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फ्लाइट का एक हिस्सा टक्कर के चलते टूट गया। जबकि बिजली का खंभा भी पूरी तरह से नीचे की तरफ झूक गया।
जानकारी के मुताबिक ये टक्कर पुशबैक के दौरान हुई, यानी जब विमान को यात्री टर्मिनल से रनवे पर ले जाया जा रहा था, इस विमान को दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरना था। राहत की बात ये रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ विमान में यात्री सवार नहीं थे। बाद में दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को भेजा गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved