
लद्दाख। लद्दाख में टैंक अभ्यास (tank exercise) के दौरान हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, लद्दाख (Ladakh) के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी (river) पार करने के लिए टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे दुर्घटना हुई। इस हादसे में सेना के कुछ जवानों के घायल होने की सूचना है।
दरअसल शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे. इस दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास एक टी-72 टैंक द्वारा नदी कैसे पार की जाती है इसका अभ्यास चल रहा था.
अभ्यास के तहत जब एक टैंक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा तो अचानक से नदीं का प्रवाह तेज हो गया और टैंक बह गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान टैंक में कुल 4-5 जवान सवार थे. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved