
डेस्क। चीन के लियाओनिंग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई है। आग की चपेट में आने से कम से कम 3 लोग घायल हो गए हैं। आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इमारत की खिड़कियों और दरवाजों से आग की लपटें निकलती हुई नजर आईं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पुर पहुंची हैं।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेस्टोरेंट के आसपास बनी इमारतों को खाली करा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी। लियाओनिंग पहले एक बड़ा औद्योगिक केंद्र था। फिलहाल, आबादी के पलायन की वजह से यह मुश्किल दौर से गुजर रहा है। चीन में आग लगने की दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। आमतौर पर प्रशिक्षण की कमी या अपने वरिष्ठों के दबाव के कारण कर्मचारी सुरक्षा सुविधाओं की अनदेखी करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved