
इन्दौर। ओवरटेक करने के चक्कर में दो युवक हादसे का शिकार हो गए। एक की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ वाला गंभीर घायल हुआ है। दोनों आपस में रिश्तेदार है। वे दोस्तों से मिलकर लौट रहे थे। तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि हादसा ब्रिज से आगे हुआ है। विनोद पिता विक्रम पंवार निवासी नादिया गांव जिला खंडवा बिचौली हप्सी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। वह रिश्तेदार के 19 वर्षीय बेटे अनिल पिता पप्पू के साथ दोस्तों से मिलकर बाइक से तेजाजी नगर ब्रिज से लौट रहा था। बाइक विनोद चला रहा था।
एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान दोनों की बाइक अनियंत्रित हुई और सडक़ से उतरते हुए दूर जा गिरी। घटना में विनोद की मौत हो गई। अनिल का इलाज जारी है। विनोद की शादी नहीं हुई थी। वह काम के सिलसिले में खंडवा से इंदौर आया था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर मूसाखेड़ी की रहने वाली एक युवती सहित दो युवकों को भी घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved