
जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र से एक वकील की स्कार्पियों चोरी हो गई, जिस पर एक कर्मी पर संदेह जाहिर करते हुए मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी थी। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत के बाद स्कार्पियों चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर-8 निवासी नीरज शुक्ला पेशे से अधिवक्ता है, जो अपनी स्कार्पियों गाड़ी क्रमांक एमपी-19-सीबी-7406 को अपने दोस्त अजय सिंह ठाकुर के आशीर्वाद पैलेस में खड़ी करते थे। बीती रात उन्हें अजय सिंह ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी स्कार्पियों उनके पैलेस में नहीं खड़ी है, उन्हें शंका है कि पैलेस का कर्मी गनेश उर्फ गन्ने कोल उनकी स्कार्पियों चुरा ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गनेश कोल को गिरफ्तार कर चोरी की गई स्कार्पियो जब्त कर ली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved