
जबलपुर। गढ़ा पुलिस ने मेडिकल काफी हाउस के समीप जहरीली कच्ची शराब लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे एक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने पंाच लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुए उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति मेडिकल कॉफी हाउस के आगे प्लास्टिक की कुप्पी में कच्ची शराब लिये खड़ा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी। जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति प्लास्टिक की कुप्पी लिये भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम शुभम उर्फ शिवम रजक उम्र 21 वर्ष निवासी डाक्टर कालोनी मेडिकल के पास गढ़ा बताया, जो कुप्पी में 5 लीटर कच्ची शराब रखे मिला। जिसमें से तीक्ष्ण गंध आ रही थी जो मानव जीवन के लिये अनुपयुक्त प्रतीत हो रही थी। आरोपी से 5 लीटर कच्ची जहरीली शराब जप्त करते हुये आरोपी शुभम उर्फ शिवम रजक के विरूद्ध धारा 49(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved