
जबलपुर। ग्वारीघाट क्षेत्रातंर्गत पोलीपाथर संजय नगर में बीती रात क्राईम ब्रांच की टीम ने ग्वारीघाट पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घर से कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। टीआई विजय परस्ते ने बताया बीती रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि देवीप्रसाद चौधरी निवासी संजय नगर पोलीपाथर का अपने घर के सामने एक सफेद बोरी के बड़े थैले में भारी मात्रा में कच्ची शराब रखे हुए है। पुलिस ने आरोपी के पास से 60 पन्नी पाउच में 60 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved