
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और संघ कार्यकर्ताओं के आपत्तिजनक कार्टून (Cartoon) बनाने वाले कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय (Hemant Malviya) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) दे दी। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ ने यह देखते हुए कि कार्टूनिस्ट ने सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों से माफी मांगी ली है, अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को यह छूट दी कि अगर कार्टूनिस्ट जांच में सहयोग नहीं करते हैं, तो वे उनकी जमानत रद्द करने की मांग कर सकते हैं। सुनवाई के दौरान, मालवीय की वकील वृंदा ग्रोवर ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल ने माफी मांग ली है और याचिकाकर्ता को अभी तक जांच के दौरान पूछताछ के लिए तलब नहीं किया गया है। इस पर केंद्र सरकार की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज ने जवाब दिया कि सभी सबूत इकट्ठा होने के बाद ही तलब किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved