img-fluid

माफियाओं के खिलाफ उज्जैन में चलती रहेगी कार्रवाई

April 10, 2022

उज्जैन। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों की बैठक ली और साफ कहा कि माफिया और दुराचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलती रहे। उन्होंने अपराधियों को पकडऩे में सहयोग करने वाले नागदा निवासी एक व्यक्ति की भी तारीफ की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिलों में माफियाओं एवं दुराचारियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्यवाही की सराहना की और समस्त कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि वे लगातार माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करते रहें।


उन्होंने अधिकारियों कहा कि अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। हाल ही के दिनों में सभी जिलों में सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिये जो कार्यवाहियां की गई, उसकी प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कलेक्टर मुक्त कराई गई जमीन की स्थिति की जानकारी मंत्रालय भिजवायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिये घर बनाये जायेंगे। साथ ही उद्योगों की स्थापना इन्हीं जमीनों पर की जायेगी।

Share:

  • उज्जैन में सफाई दिखी, सर्वेक्षण का असर, आयुक्त भी घूमे

    Sun Apr 10 , 2022
    उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का सर्वे चल रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिये प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में शहर की ऐसी गलियाँ जहाँ रहवासियों द्वारा कचरा फैंका जाता तथा खुले में पेशाब की जाती जिससे वे गलियाँ गंदी गलियाँ कहलाती है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved