
जबलपुर। नगर निगम द्वारा निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास कार्यो में अवरोध उत्पन्न करने वाले स्थाई एवं अस्थाई निर्माणों को भी हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। कार्यवाही के तहत् आज एमएलबी स्कूल के पास निर्मित राजीव गांधी आवास निर्मित भवनों के आस-पास अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गयी वहीं मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के सामने से अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने कार्रवाई की गई। कार्रवाई के समय दल प्रभारी वीरेन्द्र मिश्रा, इमरान खान, एहसान खान, पवन शुक्ला, कुलदीप त्रिपाठी एवं सहायक दल प्रभारी टी नारायण राव व अतिक्रमण टीम उपस्थित रही।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved