img-fluid

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने खास अंदाज में दी अभिनेत्री पत्नी बिपाशा बसु को जन्मदिन की  बधाई  

January 07, 2021
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। करण ने इंस्टाग्राम पर बिपाशा की तीन खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है,जिसके कैप्शन में करण ने लिखा-‘आप हर तरह से अनंत हैं। आपके दो पहलू हैं, जो सभी को प्रभावित करते हैं। आपकी सुंदरता और आपकी असीम प्रेम शक्ति। आप मेरी देवी हैं, जो बिना शर्त मुझसे बेइंतहा प्यार करती हैं। ये दिन, पहले और हमेशा कीमती होगा। आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

.

आपके जन्म लेने और आपके आसपास मौजूद सभी लोगों की जिंदगी को रोशन करने के लिए धन्यवाद। मुझे लकी आदमी बनाने के लिए धन्यवाद!’
बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक है। 7 जनवरी,1979 को जन्मीं बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।इस फिल्म में बिपाशा के साथ अक्षय कुमार,बॉबी देओल और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थी। फिल्म में बिपाशा के अभिनय को काफी पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद बिपाशा ने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलगु, बंगाली और अंग्रेजी की कई फिल्मों में अभिनय किया। बिपाशा की प्रमुख फिल्मों में राज, जिस्म, फुटपाथ, रक्त, अपहरण, ओमकारा, रेस, दम मारो दम, प्लेयर्स, हमशकल्स आदि शामिल हैं। साल 2015  में बिपाशा फिल्म ‘अलोन’ में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों एक -दूसरे को डेट करने लगे।  साल 2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी कर ली। काफी समय से फ़िल्मी दुनिया से दूर रहने के बाद बिपाशा ने साल 2020 में वेब सीरीज ‘डेंजरस’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया।   अभिनय के अलावा बिपाशा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। बिपाशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपने वीडियोज और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

Share:

  • IDFC फर्स्ट बैंक में सेविंग अकाउंट पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज

    Thu Jan 7 , 2021
    मुंबई। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI सेविंग अकाउंट पर 2.70% ब्याज दे रहा है। प्राइवेट सेक्टर के IDFC फर्स्ट बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की दरों में 1% के बढ़ोतरी की है। पहले 1 लाख रुपए तक की अमाउंट अगर आपके सेविंग अकाउंट में है तो आपको 6% की दर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved