img-fluid

इंटीरियर डिजाइनर पर अभिनेत्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

August 17, 2021

मुंबई। एक अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस अब इंटीरियर डिजाइनर की तालाश में जुटी हुई है। हालांकि ये मामला पिछले महीने जुलाई 2021 का है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने अधिकतम साउथ फिल्मों में काम किया है।


पुलिस का कहना है कि 35 वर्षीय इस अभिनेत्री ने वीरा देसाई अंधेरी में अपना नया अपार्टमेंट खरीदा था और उसी की इंटीरियर डिजाइन करने का कांट्रैक्ट उन्हें दिया गया था। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो जुलाई के पहले हफ्ते में अपने घर का काम देखने के लिए गई तो उन्हें वो पसंद नहीं आया। इसके बाद अभिनेत्री ने डिजाइनर से इस बारे में बातचीत कि और इस कांट्रैक्ट को खत्म करने के लिए कहा।


अभिनेत्री ने बताया कि डिजाइनर ने उन्हें अपशब्द कहे और उन्हें उन्हीं के अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया कि डिजाइनर ने उन्हें पुलिस में जाने की धमकी भी दी थी जिसकी वजह से शिकायत दर्ज करवाने में देरी हुई। ओशिवारा पुलिस ने अभिनेत्री की शिकयत के बाद आईपीसी की धारा 354, 504, 509 के आधार पर मामला दर्ज किया है।

Share:

  • तालिबान ने मांगी 15 से 45 वर्षीय महिलाओं की फेहरिस्त, पसरा खौफ

    Tue Aug 17 , 2021
    नई दिल्ली। तालिबान की वापसी से महिलाएं सबसे ज्यादा खौफजदा हैं, क्योंकि बीते दिनों कुछ प्रांतों पर कब्जे के बाद से ही उसके नेताओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। उन्होंने जुलाई की शुरुआत में बदख्शां और तखर स्थानीय धार्मिक नेताओं को तालिबान लड़ाकों के साथ निकाह के लिए 15 साल से बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved