मनोरंजन

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग धूमधाम से मनाई लोहड़ी

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बुधवार को अपने परिवार के साथ मिलकर लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है, जिसमें उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा, बेटा विवान और बेटी समीशा के अलावा घर के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। लोहड़ी सेलिब्रेशन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करते हुए शिल्पा ने सभी को इस खास त्योहार की शुभकामनायें भी दी हैं। शिल्पा ने लिखा-‘लोहड़ी दी लख लख वधाइयां सारेया नू। ईश्वर करे लोहड़ी की आग सारी नकारात्मकता को जला दे और सबके लिए खुशियां, समृद्धि और प्यार लाए। आपको और आपके करीबियों को हमारे परिवार की तरफ से लोहड़ी की शुभकामनाएं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा भी करती रहती हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द ही शब्बीर खान निर्देशित फिल्म ‘निकम्मा’ और प्रियदर्शन की फिल्म ‘हंगामा 2 ‘ में दिखाई देंगी। वह लम्बे समय बाद बड़े परदे पर वापसी कर रही है।

Share:

Next Post

हरिद्वार : मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुख-समृद्धि की कामना

Thu Jan 14 , 2021
हरिद्वार । मकर संक्रांति का पर्व तीर्थनगरी में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इसी के साथ कुंभ पर्व का भी धार्मिक दृष्टि से आगाज हो गया। हालांकि अभी सरकार द्वारा कुंभ का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। मकर संक्रांति सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने का पर्व है। धनु राशि से मकर […]