
नई दिल्ली । एक्ट्रेस सुहानी भटनागर (Actress Suhani Bhatnagar) का महज 19 साल की उम्र में (In the Age of just 19) निधन हो गया (Died) । बीते कुछ दिनों से सुहानी का फरीदाबाद में इलाज चल रहा था। वो फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी ने छोटी बबिता का किरदार निभाया था।
आमिर खान की टीम ने ट्वीट कर कहा हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है।उनकी माँ पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ, इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता।सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें
एक्ट्रेस 11 साल की उम्र में आमिर खान की फिल्म दंगल में बबिता फोगाट के रोल में नजर आई थीं। इस रोल में उन्हें खूब पसंद किया था. वे फिल्म के पॉपुलर गाने बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है में भी फीचर हुई थीं। फिल्म में बबिता फोगाट की युवावस्था का रोल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने प्ले किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved