मुंबई (Mumbai) । चर्चा है कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Actress Taapsee Pannu) जल्द ही शादी करेंगी। तापसी पिछले 10 साल से बॉयफ्रेंड और मशहूर बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो (badminton player mathias bo) के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब ये कपल इस रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने वाला है और इनकी शादी की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। वहीं अब इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया है।तापसी ने मीडिया से कहा, ‘मैंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी कोई सफाई नहीं दी है और भविष्य में भी कभी नहीं दूंगी।’ हालांकि तापसी ने रिएक्ट तो किया है, लेकिन वह शादी करेंगी या नहीं, इस बारे में उन्होंने कोई साफ जानकारी नहीं दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved