img-fluid

अडानी ने 1000 करोड़ में खरीदा बोइंग 737 मैक्स 8 बीबीजे बिजनेस जेट, अंबानी के पास है मैक्स 9 जेट..

August 29, 2025

नई दिल्ली। भारत (India) के दो बड़े उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब आसमान में भी अपनी रुतबा और दौलत का जलवा दिखा रहे हैं। अडानी ने 1000 करोड़ रुपये का बोइंग 737 मैक्स 8 बीबीजे बिजनेस जेट (Boeing 737 MAX 8 BBJ Business Jet) खरीदा है, जबकि अंबानी पहले से ही इसी सीरीज का मैक्स 9 जेट रखते हैं। दोनों जेट अपनी-अपनी खूबियों के साथ न सिर्फ हवाई सफर को 5 स्टार होटल का अनुभव देते हैं , बल्कि कारोबार की दुनिया में इन दिग्गजों की शान का प्रतीक भी बन चुके हैं।


रिपोर्ट के अनुसार, अडानी के पास जितने जेट हैं, उसमे यह सबसे महंगा है। यह भारत से लंदन तक बिना रुके जा सकता है। इसके साथ ही अमेरिका और कनाडा तक एक बार ईंधन भरने के बाद पहुंचने में सक्षम है। यह जेट अहमदाबाद आ चुका है। उनके पास कनाडा, ब्राजील और स्विस सीरीज के भी जेट मौजूद हैं।

स्विट्जरलैंड में कराया इंटीरियर
अडानी ने बोइंग से 737 मैक्स 8-बीबीजे सीरीज के जेट का इंटीरियर का काम स्विट्जरलैंड में कराया। यानी जेट के अंदर की सजावट पर ही 35 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। इंटीरियर के काम करने पर दो साल का समय लग गया। इसमें प्रीमियम लाउंज, कॉन्फ्रेंस रूम, सुइट बेडरूम, लग्जरी बाथरूम जैसी सुविधाएं हैं।

मुकेश अंबानी के पास पहले से मौजूद
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास 737 बीबीजे सीरीज का ही मैक्स 9 जेट हैं। उन्होंने यह 24 अगस्त 2024 को खरीदा था। हालांकि बोइंग 737 मैक्स 200 सीटर विमानों का प्रयोग एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा, स्पाइसजेट कंपनियां भी करती हैं। यह देश में यह पहला ऐसा जेट है और इसकी अनुमानित लागत ₹1,200-1,400 करोड़ रुपये है।

अंबानी और अडानी के जेटों की खासियतें
विशेषता 737 मैक्स 8 बीबीजे (अडानी) 737 मैक्स 9 बीबीजे (अंबानी)
लंबाई 39.5 मीटर 42.2 मीटर
सीटिंग क्षमता 19–25 यात्री 25–30 यात्री
उड़ान क्षमत (नॉन स्टॉप ) 11,000 किमी (≈ 12-13 घंटे) 11,700 किमी (≈ 13-14 घंटे)
स्पीड 839 किमी/घंटा 839 किमी/घंटा
इंटीरियर स्पेस केबिन छोटा केबिन बड़ा, ज्यादा लग्जरी विकल्प
सुविधा वीआईपी सुइट्स, कॉन्फ्रेंस रूम, बेडरूम, शावर ज्यादा जगह, मल्टी-कॉन्फ्रेंस रूम, डबल बेड मास्टर सुइट

Share:

  • चीन की घुसपैठ... ताइवान की सीमा में फिर दिखे 41 चीनी विमान और 7 जहाज

    Fri Aug 29 , 2025
    ताइपे। ताइवान (Taiwan) को लेकर चीनी राष्ट्रपति (Chinese President) का क्या योजना है? इस मुद्दे पर अक्सर चर्चा होती रहती है। चर्चा की वजह भी स्पष्ट है। बार-बार चीनी विमान और जहाज (Chinese aircraft and ships) ताइवान की सीमा में घुसपैठ करते हैं। एक बार फिर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (People’s Liberation Army) के विमान और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved