
इंदौर। जिला प्रशासन ने आज अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही की है। अपर कलेक्टर डॉक्टर अभय बेडेकर ने अवैध उत्खननकर्ता पर 5 करोड़ नौ लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है। यह उत्खनित मुरम की रायल्टी का 30 गुना है। अपर कलेक्टर न्यायालय द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार चेतन पटवारी पुत्र अनिल पटवारी और कुणाल पटवारी पुत्र मुकेश पटवारी पर यह जुर्माना लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही कर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा था। मामला इतना गर्म आया था कि अति मन कर्म करने वालों ने विरोध का बिगुल बजा दिया था। प्रशासन की सख्ती के बाद उन्हें मौके से खदेड़ा गया बाद में एफआईआर भी दर्ज कराया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved