img-fluid

एनजीटी के आदेश पर प्रशासन का प्लास्टिक मुक्त शहर मिशन

March 25, 2026

  • पहले दिन ही बड़ी कार्यवाही, सौ बोरी प्लास्टिक पन्नी जब्त

जबलपुर। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अब निर्णायक कदम उठाया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी सख्त निर्देशों के पालन में, अब शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। इस मुहिम की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मिलकर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की है।



  • कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम अनुराग सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है, नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त (वित्त) अशफाक परवेज कुरैशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी न केवल कार्रवाई की निगरानी करेंगे, बल्कि शहर के थोक विक्रेताओं और व्यावसायिक क्षेत्रों में औचक निरीक्षण का नेतृत्व भी करेंगे। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार आज निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बलदेवाग स्थित सिद्धांत ठाकुर/आर.एस. ठाकुर की मकरोनिया ट्रांसपोर्ट के एक गोदाम पर छापेमारी कर सौ बोरी प्लास्टिक पन्नी को जब्त करने की कार्यवाही के साथ संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। कार्यवाही के संबंध में उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धांत ठाकुर, आरएस ठाकुर मकरोनिया ट्रांसपोर्ट बलदेवबाग पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित अमानक पालीथीन पाए जाने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। अमानक प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य और शहर की स्वच्छता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इस कार्यवाही से मिट्टी और पानी को प्रदूषित होने से बचाने में मदद मिलेगी, नालियों में प्लास्टिक फंसने से होने वाले जलभराव की समस्या कम होगी, अन्य व्यापारियों को भी मानक नियमों के पालन की प्रेरणा मिलेगी। कार्यवाही के समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव, सीएसआई सौरभ तिवारी, एसआई उमाकांत और नितिन, तहसीलदार रमेश कोष्ठी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Share:

  • मार्च का अंतिम सप्ताह लेकिन रजिस्ट्रियों की संख्या में तेजी नहीं आई

    Wed Mar 25 , 2026
    उज्जैन। उम्मीद के मुताबिक अभी भी पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री करवाने वालों की इतनी भीड़ नहीं लग रही है जितनी विगत वर्षों में देखी जाती रही हैं। इसके साथ ही इस बार राजस्व लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल से प्रस्तावित गाइडलाइन लागू होगी, जिसमें 20 फीसदी से लेकर 30 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved