img-fluid

अफगानिस्तानः सरकार और तालिबान में हुई वार्ता शुरू

September 12, 2020

दुबई। अफगानिस्तान के विरोधी खेमे के साथ दशकों के संघर्ष के बाद दीर्घकालिक शांति के मकसद से शनिवार को लंबे समय से अपेक्षित वार्ता शुरू हो गई है। इस वार्ता की सफलता से अमेरिका और नाटो सैनिकों की करीब 19 साल के बाद अफगानिस्तान से वापसी का रास्ता साफ होगा। खाड़ी देश कतर में बातचीत शुरू हो गई है जहां अफगानिस्तान तालिबान के आतंकवादियों का राजनीतिक दफ्तर है।
यह बातचीत नवंबर में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप प्रशासन द्वारा संचालित अनेक कूटनीतिक गतिविधियों में एक है। अफगानिस्तान की आंतरिक वार्ता की शनिवार को शुरुआत के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी मौजूद हैं। इससे पहले दो खाड़ी देशों- बहरीन ने शुक्रवार को तथा संयुक्त अरब अमीरात ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिका की मध्यस्थता में इजराइल को मान्यता दी थी।
दोहा में हो रही रही वार्ता में अफगान सरकार द्वारा नियुक्त वार्ताकार और तालिबान का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। वार्ता की औपचारिक शुरुआत के बाद दोनों पक्ष कठिन मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। इनमें स्थायी संघर्ष विराम की शर्तें, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकार तथा दसियों हजार तालिबान लड़ाकों का निरस्त्रीकरण शामिल है। दोनों पक्ष संवैधानिक संशोधनों और सत्ता बंटवारे पर भी बातचीत कर सकते हैं।

Share:

  • कमलनाथ ने बगलामुखी के दर्शन कर की पूजा आराधना

    Sat Sep 12 , 2020
    आगरमालवा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को आगरमालवा जिले के नलखेड़ा पहुचंकर विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्धपीठ माँ बगलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर श्रीनाथ के साथ पूर्व मंत्रीगण सज्जनसिंह वर्मा, जयवर्द्धनसिंह भी थे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीनाथ शनिवार को सुबह आगरमालवा प्रवास पर आये है। इस दौरान वे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved