
उज्जैन। खाचरौद नागदा के भाजपा नेता थावरचंद गेहलोत को केन्द्र सरकार ने कर्नाटक का राज्यपाल बनाया था, पहली बार आज पदभार ग्रहण करने के बाद वे उज्जैन पहुँचे और महाकाल मंदिर में दर्शन किए।
उल्लेखनीय है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री गेहलोत को मोदी सरकार के मंत्री मंडल विस्तार के बाद कर्नाटक के राज्यपाल की जवाबदारी दी गई थी। इसके बाद आज सुबह 11 बजे वे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचे। यहां आने पर उन्होंने महाकाल मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए। उनके साथ भाजपा के स्थानीय नेता, मंत्री और कार्यकर्ता भी महाकाल पहुंच गए थे। दर्शन करने के बाद कर्नाटक के राज्यपाल का आज दोपहर में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved