img-fluid

बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल के खाते में 8 फिल्में, फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

January 21, 2026

नई दिल्ली। Sunny Deol Movies: सनी देओल (Sunny Deol )इस समय अपने करियर (Career)के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। साल 2026 और 2027 में उनकी कई सारी फिल्में रिलीज(film releases) होने वाली हैं। इसकी शुरुआत ‘बॉर्डर 2’ (Border 2)से होगी। ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार (23 जनवरी 2026) के दिन थिएटर्स (theaters)में रिलीज होगी। इसके बाद उनकी 8 फिल्में एक के बाद एक लोगों का मनोरंजन(entertainment) करने आएंगी। आइए आपको उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।
रामायण-पार्ट 1 और पार्ट 2
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश नजर आएंगे। इसका पार्ट 1 दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में आने वाला है।
गबरू
ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसमें सनी देओल, प्रीत कमानी और सिमरन बग्गा हैं। इसे शशांक उडापुरकर ने डायरेक्ट किया है। ये 13 मार्च को रिलीज हो सकती है।
लाहौर, 1947
आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में विभाजन के दौर की इमोशनल कहानी दिखाई जाएगी। अभी तक इसकी रिलीज डेट तो अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन ये जरूर रिवील किया गया है कि इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।

जाट 2
‘जाट’ के सुपरहिट होने के बाद इसका सीक्वल अनाउंस हुआ था। मेकर्स ने कहा था कि वे इसे साल 2026 में रिलीज करेंगे। हालांकि, अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।

सफर
सामने आई जानकारी के मुताबिक ‘सफर’ एक रोड-ट्रिप ड्रामा फिल्म है। इसमें सनी देओल के साथ सलमान खान नजर आ सकते हैं।
अपने 2
धर्मेंद्र के निधन के बाद खबर आई थी कि ‘अपने 2’ अब नहीं बनेगी। हालांकि, प्रोड्यूसर ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि ‘अपने 2’ बनेगी, हालांकि कहानी बदल दी जाएगी।

मां तुझे सलाम 2
साल 2002 में एक फिल्म आई थी ‘मां तुझे सलाम’। अब इसका सीक्वल आने वाला है। हाल ही में ‘मां तुझे सलाम 2’ का पोस्टर जारी हुआ था।


  •  

    गदर 3
    ‘गदर 2’ के सुपरहिट होने के बाद अनिल शर्मा ने तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।

    Share:

  • पति-पत्नी के झगड़े पर भड़का SC, कहा- अदालतें कोई युद्ध का मैदान नहीं

    Wed Jan 21 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को कहा कि अदालतें कोई युद्ध का मैदान नहीं हैं कि दंपति लड़ते (Couple fighting.) रहें और अपने गिले शिकवे निपटाने के लिए अदालतों का समय जाया करें। शीर्ष अदालत ने कहा कि झगड़ते रहने वाले दंपतियों को अपने गिले शिकवे निपटाने के लिए अदालतों को युद्धक्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved