मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म स्काई फोर्स शुक्रवार यानी 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस फिल्म में उनके साथ वीर पहाड़िया भी नजर आए हैं। वीर पहाड़िया ने इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। बता दें, काफी सालों बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कोई फिल्म गणतंत्र दिवस वाले हफ्ते में रिलीज हो रही है। इससे पहले साल 2016 में अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट 26 जनवरी वाले हफ्ते में रिलीज हुई थी।
कोविड के बाद रिलीज हुई अक्षय की फिल्मों की पहले दिन की कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो स्काई फोर्स कोविड के बाद अक्षय कुमार के लिए पांचवीं सबसे अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई है। कोविड के बाद रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने पहले दिन 26.29 करोड़ कमाए थे। बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन 16.07 करोड़ कमाए थे। रामसेतु ने पहले दिन 15.25 करोड़ कमाए थे। बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ कमाए थे। अब पांचवा नंबर स्काई फोर्स ने ले लिया है।
फिल्म का प्लॉट
अक्षय कुमार की इस फिल्म में सारा अली खान और निमृत कौर भी नजर आई हैं। इस फिल्म को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी की बात करें तो कहानी भारत और पाकिस्तान के 1965 में हुए युद्ध पर आधारित है जिसमें एक स्क्वाड्रन लीडर लापता हो गए थे। यह स्क्वाड्रन लीडर एबी देवैया थे जिनका किरदार परदे पर वीर पहाडिया ने निभाया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved