img-fluid

डोमिनिका के बाद गयाना और बारबाडोस भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे सर्वोच्च सम्मान

November 20, 2024

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को गयाना और बारबाडोस में सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा। जहां गयाना (Guyana) में पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान (Highest National Honour)- द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (The Order of Excellence) से सम्मानित किया जाएगा, वहीं बारबाडोस (Barbados) में पीएम मोदी को प्रतिष्ठित ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस सम्मान दिया जाएगा।

इससे पहले डोमिनिका ने हाल ही में पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया था। अब तक प्रधानमंत्री को दुनियाभर में 19 देशों की तरफ से राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।


नाइजीरिया ने भी किया है सम्मानित
इससे पहले नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर नाइजर’ से सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दूसरी ऐसे विदेशी नेता बन गए हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘नाइजीरिया के ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और इसे भारत के लोगों को समर्पित करता हूं।’ मोदी को दिया गया यह 17वां अतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले 1969 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Share:

  • Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने कमाए 1000 करोड़ रुपये

    Wed Nov 20 , 2024
    मुंबई। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2: (Pushpa 2) द रूल’ को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर बिहार के पटना लॉन्च किया गया। ट्रेलर ने व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसे देखकर कयास लगाया जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved