img-fluid

चार फेरों के बाद जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन, घराती व पंडित भी रफूचक्कर

April 12, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जनपद में एक शादी समारोह (Wedding Party) के दौरान दुल्हन, परिजन और पंडित सब के सब फर्जी निकले। लुटेरी दुल्हन की करतूत ने सनसनी फैला दी। दुल्हन शादी समारोह में फेरों के दौरान नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

यह सनसनीखेज मामला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल इलाके का है, जहां मुजफ्फरनगर के देवेंद्र की शादी मेरठ की परतापुर इलाके की रहने वाली एक लड़की के साथ तय कर दी गई। लड़की पक्ष ने शादी के बदले एक लाख की डिमांड की थी। लिहाजा शादी समारोह के दौरान जब फेरे हो रहे थे, तब दूल्हा पक्ष ने एक लाख रुपए और जेवरात दे दिए। इसके बाद फेरों के दौरान दुल्हन ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया, जिसके बाद लुटेरी दुल्हन के साथ-साथ दुल्हन पक्ष का पंडित और परिजन भी रफूचक्कर हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो दूल्हा पक्ष के लोग खुद को ठगा महसूस कर थाना पहुंच गए। उसके बाद दूल्हे देवेंद्र ने थाना परतापुर में लुटेरी दुल्हन की करतूत के खिलाफ तहरीर दी है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन फोटो और दूसरे सबूतों के बावजूद अब तक दुल्हन और उसके परिजनों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपी दुल्हन और उसके परिजन के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद अब पुलिस सबूतों के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

दूल्हा देवेंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर परतापुर के भूड़बराल गांव के शिव मंदिर में शादी होनी थी। शादी की रस्में शुरू हुईं। युवती पक्ष से तीन लोग थे। देवेंद्र पक्ष से चार लोग थे। अभी चार फेरे ही हुए थे कि दुल्हन पक्ष ने तय रकम मांग ली। रकम लेने के बाद एक फेरा और लिया तो दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कह दी। इसके बाद दुल्हन गई तो वापस नहीं लौटी। दुल्हन की मौसी बताने वाली महिला और एक अन्य व्यक्ति दुल्हन को खोजने के बहाने निकल गए। इसी बीच शादी कराने वाला पंडित भी गायब हो गया।

Share:

  • CBI के नये दांव से बढ़ेगी Lalu Prasad Yadav की मुश्किल, 3 साल और लटकेगी जमानत

    Mon Apr 12 , 2021
    रांची/पटना। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत इस बार भी उतनी आसान नहीं दिख रही है, जितनी 2 महीने की बाकी सजा पूरी करने के बाद माना जा रहा था। सीबीआई (CBI) ने राजद सुप्रीमो के वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) को एक बार फिर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved