img-fluid

गाजा में इजरायल की तबाही के बाद आसमान छूती महंगाई, ‘चीनी 5,000 किलो तो तेल 4,000 रुपये लीटर

June 08, 2025

तेल अवीव । ग़ाज़ा पट्टी (Gaaza pattee) में इस बार ईद-उल-अज़हा (Eid-ul-azha) की सुबह कुछ अलग ही तस्वीर पेश कर रही है. जहां पहले मस्जिदों में नमाज़ अदा की जाती थी, अब वहां सिर्फ मलबा और वीरानी है. लोगों ने नमाज़ उन जगहों पर पढ़ी, जहां कभी स्कूल, धार्मिक स्थल या घर हुआ करते थे. युद्ध विराम की कोई उम्मीद नज़र नहीं आती, और खाने-पीने का संकट चरम पर है.

ईद से जुड़ी परंपराएं बलि, दावतें, बच्चों के लिए तोहफे अब बस यादें बन गई हैं. अब हर बातचीत का केंद्र एक ही चिंता है, खाना मिलेगा या नहीं.


  • जरूरी चीज़ें बनीं विलासिता
    ग़ज़ा में वायरल हुई एक पोस्ट के अनुसार पारले-जी बिस्किट की कीमत 24 यूरो यानी लगभग ₹2,400 तक पहुंच गई है. और सिर्फ बिस्किट ही नहीं, लगभग हर जरूरी सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं:

    खाना पकाने का तेल (1 लीटर): ₹4,177

    चीनी (1 किलो): ₹4,914

    दूध पाउडर (1 किलो): ₹860

    आटा (1 किलो): ₹1,474

    नमक (1 किलो): ₹491

    भिंडी (1 किलो): ₹1,106

    बत्तख का मांस (1 किलो): ₹737

    टमाटर (1 किलो): ₹1,106

    प्याज (1 किलो): ₹4,423

    आलू (1 किलो): ₹1,966

    बैंगन (1 किलो): ₹860

    नींबू (1 किलो): ₹1,474

    दाल (1 किलो): ₹860

    कॉफी (1 कप): ₹4,423

    बकरे का डिब्बा बंद मांस: ₹4,914

    रोज़गार खत्म, महंगाई की मार
    ग़ज़ा में आज लोगों के पास कोई स्थिर आय नहीं है, ऐसे में ये कीमतें उनकी पहुंच से कोसों दूर हैं. जीवन अब केवल जीवित रहने की कोशिश बन गया है.
    हमास लूट रहा है मदद
    इजराइली प्रवक्ता गाय नीर का कहना है कि हमास सहायता सामग्री को अपने नियंत्रण में लेकर महंगे दामों पर जनता को बेच रहा है. उनके अनुसार, अब तक भेजे गए लगभग 80% सहायता ट्रक लूट लिए गए. उनका यह भी दावा है कि हमास नकाबपोश बंदूकधारियों के ज़रिए आम नागरिकों को डराने का काम कर रहा है.

    हमास का नियंत्रण और गहराती भूख
    रिपोर्टों के अनुसार, हमास इस संकट का फायदा उठाकर खाद्य सामग्री पर आर्थिक नियंत्रण और अपनी राजनीतिक पकड़ मज़बूत कर रहा है. उत्तरी ग़ज़ा में इजराइल ने कथित रॉकेट हमलों के जवाब में “गहन सैन्य कार्रवाई” शुरू करने की चेतावनी दी है.

    संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी
    संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने चेताया है कि सितंबर तक करीब 5 लाख ग़ज़ावासी “गंभीर खाद्य संकट” का सामना करेंगे. यह भूख की उस स्थिति की ओर इशारा करता है, जो अकाल से पहले आती है.

    Share:

  • अमेरिकी राजनीति में बढ़ता दबदबा, टेक्सास के नगर परिषद चुनाव में दो भारतवंशी जीत के करीब

    Sun Jun 8 , 2025
    वॉशिंगटन। अमेरिका (America) राजनीति (Politics) में लगातार भारतीयवंशियों (Indian Descent) का प्रतिनिधित्व (Representation) बढ़ता जा रहा है। अब टेक्सास नगर परिषद चुनाव (Texas City Council Elections) में भी दो भारतवंशी उम्मीदवार जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। ये उम्मीदवार हैं संजय सिंघल (Sanjay Singhal) और सुख कौर (Sukh Kaur)। संजय सिंघल टेक्सास की शुगरलैंड सीट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved