img-fluid

जावेद अख्तर के बाद क्या शेखर सुमन से भी सुधरेंगे कंगना रनौत के रिश्ते? जानिए- शेखर ने क्‍या कहा..

March 16, 2025

मुंबई। एक्टर और टीवी होस्ट शेखर सुमन (Shekhar Suman) पॉपुलर टॉक शो ‘मूवर्स ए शेकर्स’ (Movers and Shakers) से वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को शो पर इनवाइट करने के सवाल का भी जवाब दिया। शेखर ने साफ किया कि कंगना और उनके बीच कोई भी नाराजगी नहीं है और अब तो कंगना ने जावेद अख्तर के साथ भी अपने मतभेदों को सुलझा लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


पर्मानेंट दुश्मनी नहीं होती
इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिलेशनशिप के नेचर पर बात की। उन्होंने कहा कि लाइफ में कोई हमेशा दुश्मन या फिर दोस्त नहीं रहता, सबकुछ परिस्थितियों पर ही डिपेंड करता है। परिस्थिति और समय अक्सर लोगों के प्रति दृष्टिकोण बदल देती है। कंगना को शो में बुलाने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए शेखर ने कहा, ”क्यों नहीं देखेंगे? कंगना ने क्या गुनाह किया है? अब कंगना और जावेद अख्तर के बीच सुलह हो गई है न। यहां कोई पर्मानेंट दुश्मनी और दोस्ती नहीं है। यहां सारा जो कुछ है वह परिस्थितियां हैं।”


  • लोगों को मजा आता है विवाद में
    शेखर सुमन ने आगे कहा कि लोगों को हमेशा विवाद देखने में आनंद आता है। उसे वे तमाशा बना देते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि लोगों को हमेशा अपने आसपास अच्छा माहौल बनाने पर ध्यान देना चाहिए। कंगना को लेकर अपने विवाद पर शेखर ने कहा कि दुश्मनी नहीं, वो एक ऐसी परिस्थिति थी, जिसमें ऐसा हो गया। अब हाथ बढ़ाकर हम फिर से दोस्त हैं। फिर से एक दूसरे को उसी तरह से जानते हैं, जैसा हम पहले जानते थे।

    बता दें कि राज- द मिस्ट्री कंटिन्यूज के समय कंगना और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन जब अलग हुए तो काफी विवादों वाले कमेंट्स किए। यह रिलेशनशिप और ब्रेकअप दोनों ही सुर्खियां बनती रहीं। इस दौरान शेखर सुमन ने भी कंगना को लेकर कई कमेंट्स किए थे।

    Share:

  • रेल यात्रियों की बुरी आदत हाथियों पर भारी, पॉलीथिन-प्लास्टिक से हो रहीं मौतें

    Sun Mar 16 , 2025
    नई दिल्ली । नैनीताल जिले (Nainital district)के लालकुआं से नेपाल(Lalkuan to Nepal) के बीच जो हाथी कॉरिडोर (Elephant Corridor)हैं, उनमें दस से अधिक स्थानों पर रेलवे क्रॉसिंग (Railway crossing)पड़ती हैं। राजाजी नेशनल पार्क से आने वाले हाथी इन्हीं क्रॉसिंगों से होते हुए चोरगलिया-खटीमा के रास्ते नेपाल में प्रवेश करते हैं। रेल यात्रियों की बुरी आदत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved