
जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में ग्राम रामनगर में खेत में बाड़ी लगाने के विवाद में पति-पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले एक युवक एवं उसके जीजा के खिलाफ हत्या एवं हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल पति की वारदात के बाद ही मौत हो गई थी तो वहीं उसकी पत्नि वर्षा ने आज मेडिकल में उपचार दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जीजा-साले को धर दबोचा है। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि बीती शाम को रामनगर निवासी 45 वर्षीय लाला कोल एवं उसकी पत्नी वर्षा पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में लाला कोल की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसकी पत्नी वर्षा को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उसने भी उपचार दौरान दम तोड़ दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved