img-fluid

लखनऊ के बाद बिगड़ा गोवा जाने वाला विमान, यात्रियों का लगातार दूसरे दिन भी हंगामा

April 11, 2023

इंदौर (Indore)। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Devi Ahilyabai Holkar International Airport) पर कल लगातार दूसरे दिन एक विमान खराब हो गया। परसों जहां लखनऊ जाने वाला विमान बिगड़ा था, वहीं कल गोवा जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण यह फ्लाइट तय समय से पांच घंटे देरी से रवाना हो पाई। इसके कारण इस फ्लाइट के यात्रियों ने एक बार फिर कल एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही कंपनी की रायपुर फ्लाइट भी पौने पांच घंटे लेट रही। उड़ानों के लेट होने के चलते कंपनी ने कल नागपुर से आने वाली और आज सुबह मुंबई से आने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से दोपहर 12.20 बजे गोवा जाने वाला विमान (6ई-6219) कल इंदौर में बिगड़ गया। पायलट को जब विमान में खराबी की आशंका हुआ तो यात्रियों को विमान में बैठाए जाने से पहले ही विमान की जांच की गई। बताया जा रहा है कि विमान के बाएं इंजन में कुछ तकनीकी समस्या थी। इसके बाद तुरंत विमान का सुधार शुरू किया गया, लेकिन इसमें काफी समय लग रहा था। इस दौरान इस फ्लाइट से गोवा जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने सही जानकारी ना मिल पाने और देरी होने पर हंगामा शुरू कर दिया।


इस पर एयर लाइंस के अधिकारियों ने उन्हें शांत किया। यात्रियों का कहना था कि वे भूखे बैठे हुए हैं, उनके लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। इस पर पहले एयर लाइंस ने उनके लिए नाश्ते और ज्यादा देरी होने पर खाने की व्यवस्था भी की। सुधार के बाद यह विमान तय समय से पांच घंटे देरी से शाम 5.20 बजे इंदौर से रवाना हुआ। यह फ्लाइट गोवा से 4.25 बजे इंदौर आती है, जाने वाली फ्लाइट लेट होने के कारण आने वाली फ्लाइट भी लेट रही और रात 9 बजे इंदौर पहुंची, वहीं शाम 5 बजे रायपुर जाने वाली फ्लाइट भी पौने पांच घंटे देरी से रात 9.45 बजे रवाना हुई। इसके साथ ही जम्मू, बैंगलुरु, मुंबई, जबलपुर और अहमदाबाद की उड़ानें भी उड़ानें भी एक से दो घंटे लेट रहीं।

Share:

  • नागा संग तलाक के सवाल पर सामंथा रुथ प्रभु ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ नहीं भूलना चाहती

    Tue Apr 11 , 2023
    मुंबई। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। सामंथा कि जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही है। नागा चैतन्य से उनका तलाक हो चुका है। अक्तूबर 2021 में दोनों से तलाक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved