
भोपाल: कांग्रेस (Congress) सांसद और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने शनिवार को लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को लेकर सरकार (Goverment) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब विपक्ष की ओर से जवाब के लिए समय मांगा जाता है, तो सत्ता पक्ष (Ruling Party) की ओर से जवाब नहीं दिया जाता, लेकिन खंडन जरूर कर दिया जाता है.
दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘जब हम लोग सदन में सवाल उठाते हैं, जब इनसे (सत्ता पक्ष) समय मांगा जाता है तब हमें वक्त नहीं दिया जाता. लेकिन सत्ता पक्ष खंडन करने में देर नहीं करता. उसमें भी वे उन बातों पर एक शब्द नहीं कहते हैं, जिन पर विपक्ष आरोप लगा रहा है.’
उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने दावा किया था कि उनके पास सबूत हैं कि कैसे चुनाव में धांधली की गई. कई चुनावों में वोटों की चोरी की गई है. EVM सिस्टम के साथ छेड़छाड़ हुई है.
इस पर जब दिग्विजय सिंह से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, “इंतजार कीजिए…”. उनके इस जवाब से यह साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी आने वाले दिनों में कुछ बड़े खुलासे कर सकती है या इस मुद्दे को और आक्रामक तरीके से उठाने की तैयारी में है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved