मुंबई (Mumbai)। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के आदेश के बाद पुणे में गैरकानूनी निर्माण और गलत काम करने वाले होटलों (Hotel) और बार पर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) ने अब तक 26 होटलों को तोड़कर कार्रवाई की है।
महानगरपालिका ने गैरकानूनी 37 हजार स्क्वायर फीट के अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पुणे नशे में एक नाबालिग लड़के ने महंगी पोर्श कार से दो लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद से ही गैरकानूनी काम कर रहे होटल और बार पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है।
नाबालिग आरोपी रिहा
दूसरी ओर बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुणे पोर्श कार हादसे के नाबालिग आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जो दुर्घटना हुई वह संवेदनशील थी, लेकिन इसका असर नाबालिग आरोपी के उपर भी पड़ा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने नाबालिग आरोपी को राहत देते हुए आदेश दिया कि नाबालि आरोपी तुरंत रिहा किया जाएगा। उसकी चाची उसके अभिभावक के रूप में भूमिका निभाएंगी।
क्या बोले एकनाथ शिंदे?
पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल मृतक के परिवार को 10 लाख़ रुपए की मदद राशि देने का ऐलान किया था। आज बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला आने के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की मदद राशि प्रदान की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि भले ही आरोपी को जमानत मिल गई हो लेकिन सरकार अपना काम करेगी और कार्रवाई होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved