
नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की और दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 233 अंक फिसलकर 57,362 के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 70 अंकों की गिरावट के साथ 17,153 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 188 अंक की तेजी के साथ खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 47 अंक की तेजी के साथ 17,200 के पार कारोबार की शुरुआत की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved