img-fluid

दो दिन बाद सूर्यदेव का मिथुन राशि में गोचर, इन राशि वालों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य

June 13, 2022

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सूर्य को साहस, पराक्रम व आत्मा का कारक माना गया है। जन्मकुंडली में सूर्य की स्थिति उच्च की होने पर जातक को नौकरी, मान-सम्मान व धन लाभ की प्राप्ति होती है। 15 जून को सूर्यदेव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

वृषभ- ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव वृषभ राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। सूर्य वृषभ राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको संपत्ति लाभ होने के आसार हैं। सरकारी नौकरी करने वाले के लिए समय अनुकूल है।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्न भाव के स्वामी हैं। सूर्य गोचर से आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। आपको वित्तीय लाभ हो सकता है। आमदनी में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मान-सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।


मकर- मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी हैं। सूर्य गोचर आपकी राशि से छठवें भाव में होगा। कार्यक्षेत्र में अपने साहस और आत्मविश्वास को बनाए रखें। इस दौरान आप किसी कर्ज को चुकाने में सक्षम हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है।

कुंभ- 15 जून को सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सुखद समाचार मिल सकता है।

Share:

  • Samsung Crystal 4K Neo TV लॉन्‍च, धुआंधार फीचर्स के साथ मिलेगा मुफ्त OTT सब्सक्रिप्शन!

    Mon Jun 13 , 2022
    नई दिल्‍ली। अगर आप घर बैठे सिनेमा हॉल का मजा चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए अच्‍छी साबित हो सकती है। क्‍योंकि आज हम आपको बतानें जा रहे हैं ऐसे ही टीवी के बारें में। जी हां टेक कंपनी Samsung ने अपना नया Smart TV लॉन्च किया है जिसमें आपको कई दिलचस्प फीचर्स दिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved