img-fluid

पहाड़ों में कहर बरपाने के बाद अब दिल्ली में उफान पर यमुना, जलस्तर खतरे के निशान के करीब

August 08, 2025

नई दिल्ली। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पहाड़ों में कहर बरपाने के बाद अब यमुना नदी (Yamuna River) राजधानी दिल्ली (Delhi) में अपने उफान पर है। यमुना का जलस्तर शुक्रवार सुबह आठ बजे 205.10 मीटर पर पहुंच गया, जो पुराने रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान (Danger Signs) 205. 33 मीटर से थोड़ा ही नीचे है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक दिन पहले जलस्तर 204. 88 मीटर दर्ज किया गया था, जो 204. 50 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर चुका था और तब से जलस्तर बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों को एहतियाती उपाय करने को कहा गया है और नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर तटीय इलाकों में घोषणाएं की जा रही हैं।


पूर्वी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाढ़ नियंत्रण बुलेटिन में कहा गया, ‘‘शुक्रवार सुबह आठ बजे हथनीकुंड बैराज पर पानी का बहाव 24,613 क्यूसेक और वजिराबाद बैराज पर 46,290 क्यूसेक दर्ज किया गया।’’

दिल्ली में चेतावनी स्तर 204. 5 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 205. 33 मीटर पर है और 206 मीटर तक जलस्तर पहुंचने पर लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, निचले इलाकों में रह रहे करीब 12,000 लोगों को सतर्क किया गया है और संबंधित उप-विभागीय मजिस्ट्रेट स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Share:

  • चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, ड्राइवर समेत 5 यात्रियों की मौके पर मौत; खिड़की से कूदकर लोगों ने बचाई जान

    Fri Aug 8 , 2025
    बाराबंकी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी जिले (Barabanki District) में भीषण सड़क हादसा हुआ है। चलती रोडवेज बस (Roadways Bus) के ऊफर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस चालक समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। हादसे का शिकार बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। ये हादसा जैदपुर थाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved