img-fluid

आगरा के उदय सिंह का 4 साल बाद पूरा हुआ अनोखा संकल्प, अब कटवाएंगे बाल-दाढ़ी, जानिए क्‍या लिया था प्रण?

September 02, 2026

आगरा। चार साल पहले घर से चोरी हुई लाइसेंसी राइफल (Licensed rifle) की बरामदगी के इंतजार में आगरा (Agra) के उदय सिंह पिप्पल (Uday Singh Pippal) ने बाल और दाढ़ी (Hair and beard) न कटवाने का संकल्प लिया था। 4 साल तक उन्होंने अपना यह प्रण निभाया। अब पुलिस ने आखिरकार उनकी लाइसेंसी राइफल बरामद कर ली है। राइफल वापस मिलने के साथ ही उदय सिंह का चार साल पुराना संकल्प भी पूरा हो गया। अब वह जल्द ही आईने के सामने बैठकर बाल और दाढ़ी कटवाएंगे।

घर में घुसे थे बदमाश, राइफल के साथ जेवर-नकदी भी ले गए
घटना 6 जून 2022 की रात की है। बदमाश उदय सिंह पिप्पल के घर में घुसे और उनकी लाइसेंसी राइफल के साथ 20 कारतूस चोरी कर ले गए। इसके अलावा करीब ढाई किलो चांदी, 22 तोला सोना और 4 लाख रुपए नकद भी चोरी हुए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया था, लेकिन लाइसेंसी राइफल का पता नहीं चल पाया था।

राइफल चोरी हुई, उसी दिन लिया था संकल्प
राइफल वापस मिलने का इंतजार उदय सिंह के लिए इतना खास था कि उन्होंने उसी दिन एक अनोखा संकल्प ले लिया। उन्होंने तय किया कि जिस दिन उनकी लाइसेंसी राइफल वापस मिलेगी, उसी दिन वह बाल और दाढ़ी कटवाएंगे। दिन गुजरते गए। महीने बीते और देखते ही देखते चार साल निकल गए, लेकिन उदय सिंह ने अपना संकल्प नहीं तोड़ा।


  • 25 हजार का इनामी बदमाश धौलपुर से गिरफ्तार
    अब थाना खैरागढ़ पुलिस, वेस्ट जोन एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश ध्रुव को धौलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ध्रुव के खिलाफ अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से लाइसेंसी राइफल, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, चोरी के 50 हजार रुपए और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

    जांच में सामने आया- यही है 2022 में चोरी हुई राइफल
    पुलिस जांच में पता चला कि बरामद लाइसेंसी राइफल वही है, जो वर्ष 2022 में सैंया थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान के घर से चोरी हुई थी। यानी जिस राइफल के वापस आने का उदय सिंह चार साल से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह पुलिस के हाथ लग गई।

    राइफल बरामद होने की खबर मिलते ही उदय सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस, एसओजी और खैरागढ़ पुलिस टीम का आभार जताया। उनका कहना है कि अब उनका संकल्प पूरा हो चुका है और वह चार साल बाद फिर अपना पुराना लुक अपनाएंगे।

    गिरोह के दो साथी अभी फरार
    डीसीपी वेस्ट आदित्य के मुताबिक गिरफ्तार ध्रुव अपने साथियों के साथ सीमा क्षेत्र के गांवों के अलावा अलग-अलग जिलों और राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के दो अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

    चार साल पहले हुई एक चोरी ने उदय सिंह से उनकी राइफल छीन ली थी, लेकिन उसे वापस पाने की उम्मीद ने उन्हें एक अनोखे संकल्प से बांधे रखा। अब राइफल वापस आ चुकी है और इंतजार है उस दिन का, जब चार साल बाद उदय सिंह आईने के सामने बैठकर बाल-दाढ़ी कटवाएंगे।

    Share:

  • Stock Market: ट्रंप के 'वॉर मोड' का असर: शेयर बाजार में भगदड़, सेंसेक्स 700 अंक धड़ाम

    Wed Sep 2 , 2026
    नई दिल्ली. शेयर बाजार (Stock Market) निवेशकों (Investors) के लिए बुधवार की शुरुआत बेहद खराब हुआ. कारोबार ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों इंडेक्स क्रैश हो गए. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved