img-fluid

कृषि बिलः किसानों के मुद्दे पर नवजोत सिद्धू भी उतरे मैदान में

September 18, 2020

सालभर से मौन थे, अब कहा- हमारे अस्तित्व पर हमला बर्दाश्त नहीं
चंडीगढ़। किसानों के मुद्दे पर सालभर से मौन नवजोत सिंह सिद्धू अब मैदान में उतर आए हैं। लोकसभा में पारित दो विवादास्पद कृषि विधेयकों के खिलाफ पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी आवाज उठाई है। सिद्धू ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा, “सरकारें तमाम उम्र यही भूल करती रही, धूल उनके चेहरे पर थी, आईना साफ करती रही।”

जानिए, क्या है कृषि बिल और क्यों हो रहा है इसका विरोध?

दूसरा ट्वीट उन्होंने पंजाबी में किया। इसमें उन्होंने लिखा, “किसान पंजाब की आत्मा है। शरीर के घाव ठीक हो जाते हैं, लेकिन आत्मा के नहीं। हमारे अस्तित्व पर हमला बर्दाश्त नहीं है। युद्ध का बिगुल बजाते हुए क्रांति को जीते रहो। पंजाब, पंजाबी और हर पंजाबी किसान के साथ है।

 

Share:

  • विदिशा: बेतवा नदी में डूबने से युवक की मौत

    Fri Sep 18 , 2020
    विदिशा। विदिशा जिला मुख्यालय के पास शुक्रवार सुबह नहाते समय एक युवक की बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होमगार्ड के जवानों की मदद से युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।   […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved