img-fluid

कृषि बजट के पैसे से केजरीवाल अन्य राज्यों में कर रहे आप का विस्तार: आदेश गुप्ता

December 30, 2020

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इन दिनों अपना राजनीतिक हित साधने में मशगूल अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री होकर भी दिल्ली के किसानों के साथ ही धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो बजट कृषि क्षेत्रों के लिए खर्च होने चाहिए थे उसे केजरीवाल अन्य राज्यों में अपनी पार्टी के विस्तार पर खर्च कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार अभी खुद को किसान हितैषी बताने का प्रचार कर रही है उसने पिछले 6 वर्षों में दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा नहीं दिया। गुप्ता ने कहा कि जानबूझकर केजरीवाल सरकार दिल्ली में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जिस तरह दिल्ली के किसानों ने केजरीवाल सरकार के किसान विरोधी एजेंडे को नकार दिया है, उसी तरह मुख्यमंत्री केजरीवाल के किसान हितैषी मुखोटे को भी उतार फेकेंगे।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने स्वार्थवश दिल्ली में एमएसपी भी लागू नहीं किया है। केजरीवाल सरकार दिल्ली के किसानों के हितैषी नहीं बन पाई इसलिए अब मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके मंत्री अन्य राज्यों के किसानों के हितैषी बनने का ढोंग करके उन्हें भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसान समय-समय पर केजरीवाल सरकार से गुजारिश करते रहे कि उन्हें किसान का दर्जा मिले ताकि वह भी मोदी सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में लाए जा रहे बदलाव से लाभान्वित हो सके लेकिन केजरीवाल ने एक ना सुनी। अब यही केजरीवाल सरकार किसानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • गिरगिट की तरह रंग बदलती है ममता : विजयवर्गीय

    Wed Dec 30 , 2020
    कोलकाता। बीरभूम जिले के बोलपुर में रोड शो के बाद ममता बनर्जी ने दावा किया है कि आगामी 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य भर में भाजपा 30 सीटों पर सिमट जाएगी। इसे लेकर भाजपा के केंद्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ममता बनर्जी गिरगिट की तरह रंग बदलती हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved