खेल बड़ी खबर

अहमदाबाद टेस्ट : Team India को 160 रनों की lead, पहली पारी में बनाए 365 रन

अहमदाबाद। रिषभ पंत (Rishabh Panr) के शतक और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत (India) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ यहां जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 365 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर भारत को 160 रनों की बढ़त मिली। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे।

पंत ने बेहतरीन शतक लगाते हुए 101 रन बनाए,जबकि सुंदर 04 रनों से अपने करियर के पहले शतक से चूक गए। वह 96 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन लंच तक तीन ओवर में 6 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 05 और डॉम सिबली 01 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की पहली पारी :-

भारत की पहली पारी की शुरूआत एक बार फिर खराब रही और जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया।गिल खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद रोहित और पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। 40 के कुल स्कोर पर पुजारा को जैक लीच ने एलबीडब्ल्यू कर भारत को दूसरा झटका दिया। पुजारा ने 17 रन बनाए।

कप्तान कोहली एक बार फिर असफल रहे और बिना खाता खोले बेन स्टोक्स का शिकार बने। यहां से अजिंक्य रहाणे और रोहित ने संभलकर खेलना शुरू किया और चौथे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। 80 के कुल स्कोर पर रहाणे 27 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर स्लीप में बेन स्टोक्स को कैच देकर पवेलियन लौटे। 121 के कुल स्कोर पर बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू के भारत को पांचवां झटका दिया।


रोहित अर्धशतक से मात्र 1 रन पीछे रह गए। 146 के कुल स्कोर पर जैक लीच ने रविचंद्रन अश्विन (17) को पवेलियन भेज कर भारत को छठां झटका लगा। इसके बाद रिषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने सातवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान पंत ने अपना शतक पूरा किया।हालांकि 101 रन बनाने के बाद पंत जेम्स एंडरसन की गेंद पर रूट को कैच देकर चलते बने। इसके बाद सुंदर और अक्षर पटेल ने आठवें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। 365 के कुल स्कोर पर अक्षर (43) रन आउट हो गए।

अक्षर के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स ने चार गेंदों पर ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज को आउट कर भारत की पारी का अंत कर दिया। वॉशिंगटन सुंदर 96 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने 4, जेम्स एंडरसन ने 3 और जैक लीच ने 2 विकेट लिया। इंग्लैंड की पहली पारी इससे पहले इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 205 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 55 और डेनियल लॉरेंस ने 46 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 28 और ऑली पोप ने 29 रन बनाए।

भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 4,रविचंद्रन अश्विन ने तीन,मोहम्मद सिराज ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

Share:

Next Post

INDORE : 10 करोड़ का I Bike प्रोजेक्ट शुरू करेगा निगम

Sat Mar 6 , 2021
साइकिल ट्रैक बनाने के साथ 100 नए स्टैंड होंगे तैयार… किराए पर चला सकेंगे साइकिल इंदौर। सालों से नगर निगम (Municipal Corporation)  आई बाइक प्रोजेक्ट (I Bike Project) को कागजों पर ही दौड़ाता रहा है। बीआरटीएस सहित कई स्थानों पर स्टैंड भी बनाए गए थे, जो धूल ही खाते रहे। अब नए सिरे से 10 […]