
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जो बयान दिया, उस पर बवाल हो गया है। शौकत अली ने मुसलमानों से ज्यादा बच्चे पैदा करने के कहा था और नारा दिया था कि “हम दो, हमारे दो दर्जन।” उनके इस बयान पर अलग-अलग नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “मुसलमान का हमेशा इस्तेमाल हुआ है। किसी ने उनके लिए कुछ भी नहीं किया है। नेताओं की आदत होती है, मसालेदार बातें बोलना। पहले वह तो बताएं कि उनके कितने बच्चे हैं, उसके बाद दर्जनों की बात करें। अल्लाह भी उसी की मदद करता है, जो खुद की मदद करना चाहता है। AIMIM फिलहाल अभी समाजवादी पार्टी का विकल्प उत्तर प्रदेश में नजर नहीं आ रहा है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved