img-fluid

रमजान में दिल्ली की शराब दुकानों को बंद किया जाए, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष की मांग

February 19, 2026

नई दिल्ली: मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान आज गुरुवार से शुरू हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने रमजान के अवसर पर लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे. लेकिन इस बीच AIMIM पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने सावन का हवाला देते हुए सरकार से मांग की है कि रोजे के दौरान दिल्ली में शराब के ठेके बंद कराए जाएं.


  • असदुद्दी ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शोएब जमई ने कहा कि हमारी दिल्ली सरकार से अपील है कि रमजान के पवित्र महीने में राजधानी के अंदर शराब की सभी दुकानों को बंद किया जाए. साथ ही सार्वजनिक जगहों पर शराब की बिक्री और उसके खपत पर भी रोक लगाई जाए.

    शोएब जमई ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, “जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकान बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको सम्मान करना चाहिए.” दिल्ली में भी अन्य कई राज्यों की तरह सावन के महीने में नॉन वेज की दुकानें बंद रखी जाती हैं.

    Share:

  • अमेरिकी हमले का डर, किलेबंदी में जुटा ईरान! परमाणु ठिकानों को छिपाने की सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने

    Thu Feb 19 , 2026
    नई दिल्ली. ईरान (Iran) और अमेरिका (US) के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक्सपर्ट्स दावा कर रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू हो सकता है, जो कई हफ्तों तक चलेगा. इस सबके बीच ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों (nuclear bases) को बचाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved