उज्जैन। लंबे समय से उज्जैन में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन का स्थाई स्टूडियो खोले जाने की मांग की जा रही है। इसे लेकर साहित्यकारों द्वारा एक ज्ञापन दिया गया।
शहर में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन का पूर्णकालिक केंद्र स्थापित करने के लिए साहित्यकारों ने सांसद अनिल फिरोजिया को ज्ञापन दिया है जिसमें कहा गया कि सांस्कृतिक एवं धार्मिक राजधानी होने के बावजूद उज्जैन इन सुविधाओं से वंचित है। आकाशवाणी का भी शहर में केवल रिले सेंटर बन पाया है जबकि पूर्व में यहां स्टूडियो स्थापित करने की योजना थी। स्टूडियो स्थापित होने से नगर तथा संभाग की प्रतिभाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। सरल काव्यांजलि व साहित्य मंथन से जुड़े शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके, सुरेंद्र सर्किट, सन्तोष सुपेकर, डॉ. संजय नागर, नितिन पोल इस दौरान मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved