img-fluid

Air India ने की किसान आन्‍दोलन के चलते प्रभावित हुए यात्रियों को फिर से यात्रा करने की पेशकश

November 27, 2020

नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की एअर इंडिया (Air India) ने किसानों के विरोध प्रदर्शन (Farmers protest)के चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली की सीमाएं सील होने के चलते प्रभावित होने वाले यात्रियों को मुफ्त में अपना यात्रा कार्यक्रम नए सिरे से तय करने की पेशकश की है।

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है। इसके चलते दिल्ली पुलिस वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी और यातायात प्रभावित हुआ। ऐसे में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली की यात्रा करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एअर इंडिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ दिल्ली की सीमाएं बंद होने से दिल्ली-एनसीआर में यातायात बाधाओं को देखते हुए हम प्रभावित यात्रियों को उनका यात्रा कार्यक्रम फिर से तय करने (बदल कर दूसरी तिथि का टिकट लेने) की अनुमति देते हैं। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा।’’ बतादें कि यह छूट 26 नबंवर 2020 को दिल्ली हवाई अड्डे से की जाने वाली उड़ानों पर लागू होगी।

Share:

  • कंगना रनौत के ऑफिस तोड़फोड़ मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    Fri Nov 27 , 2020
    मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट शुक्रवार सुबह 11 बजे कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में फैसला सुनाएगा। दरअसल फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुंबई स्थित ऑफिस में बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) द्वारा की गई तोड़फोड़ के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। 5 अक्टूबर को हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved