img-fluid

अफगानिस्तान से भारतीय दूतावास के कर्मचारियों को वापस लेकर आ रहा एयरफोर्स का विमान

August 17, 2021

काबुल। अफगानिस्तान(Afghanistan) पर तालिबान का पूरी तरह से कब्जा(Taliban Government) हो चुका है। अफगान के हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। काबुल(Kabul) पर तालिबान के बढ़ते खतरे के बीच अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के कर्मचारियों (Indian Embassy staff) को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट(Kabul Airport) पर अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा के बीच भारतीय वायुसेना का C-17 विमान मंगलवार सुबह काबुल से रवाना हुआ है। इस विमान में करीब 150 लोग सवार हैं, जिसमें कुछ आईटीबीपी के जवान और मीडिया कर्मी भी शामिल हैं।



  • बता दें कि काबुल में भारत के करीब पांच सौ से अधिक लोग फंसे हुए हैं। भारत सरकार द्वारा वायुसेना के C-19 एयरक्राफ्ट के जरिए लोगों को निकाला जा रहा है। सोमवार को करीब 46 लोग वापस आ पाए हैं। सोमवार को भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भी इस मसले को उठाया है और दुनिया को अफगानिस्तान पर गौर करने को कहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अफगान से भारत लौटने वाले भारतीय सुरक्षित इलाकों में हैं और उन्हें एक या दो दिनों में सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

    Share:

  • सकारात्मक बदलाव का संकेत है तिरंगामय कश्मीर

    Tue Aug 17 , 2021
    – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा अब इसे परिवर्तन की बयार ही मानना होगा कि आंतकवाद के पर्याय बुरहान वानी के पिता ने कश्मीर के पुलवामा जिले के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। बुरहान वानी के पिता कश्मीर के पुलावामा जिले में एक स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। यही कोई पांच साल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved