प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) शुक्रवार को ओरछा (orchha) पहुंची। वे यहां फिल्म की शूटिंग के लिए आई हैं। उनकी बेटी आराध्या (aaradhya) भी उनके साथ यहां आई हैं। बताया जा रहा है कि ओरछा में 24 अगस्त से उनकी फिल्म की शूटिंग होगी।
ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या शुक्रवार को शाम 4 बजे विशेष विमान से दतिया हवाई पट्टी पर उतरीं। उनके साथ सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दतिया में उनका मां पीताम्बरा के दर्शन करने का कार्यक्रम था, लेकिन ऐन वक्त में उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया और वे दतिया हवाई पट्टी से कार में सवार होकर सीधे ओरछा के लिए रवाना हो गईं। ऐश्वर्या राय बच्चन के आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने दतिया हवाई पट्टी पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन देर शाम ओरछा पहुंच गई हैं, जहां उनकी फिल्म की शूटिंग होने वाली है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved