
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार उथल-पुथल जारी है। कहा जा रहा है कि अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की पेशकश की है। इन्हीं खबरों पर अब उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अजित इतने बड़े नेता नहीं है कि शरद पवार को ऑफर दे सकें।
संजय राउत ने कहा कि अजित पवार को शरद पवार साहब ने बनाया है। न कि भतीजे ने अपने चाचा को बनाया। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से भी ज्यादा समय पवार साहब ने संसदीय राजनीति में बिताए हैं। साथ ही चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका जो कद है वह बहुत बड़ा है। राउत ने आगे कहा कि अजित पवार का इतना बड़ा कद नहीं है कि वह शरद पवार को कोई ऑफर दे सकें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved