img-fluid

अजित पवार विमान हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग, बड़े बेटे जय बोले- ‘ब्लैक बॉक्स नष्ट होना संभव नहीं’

February 19, 2026

डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने हालिया विमान दुर्घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में जय पवार ने कहा कि विमान दुर्घटना में ब्लैक बॉक्स का “सहज रूप से नष्ट हो जाना” संभव नहीं है और इस पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जय के बाद शिवसेना यूबीटी सांसद अनिल देसाई ने इस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


  • जय पवार ने लिखा कि महाराष्ट्र की जनता को इस हृदयविदारक दुर्घटना का “पूर्ण, पारदर्शक और निर्विवाद सत्य” जानने का अधिकार है। उन्होंने मांग की कि संबंधित एयरलाइन की उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और विमानों के रखरखाव में संभावित गंभीर अनियमितताओं की गहन जांच की जाए।

    जय पवार ने यह भी कहा कि पूरे प्रकरण में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अपने भावुक संदेश के अंत में जय पवार ने “मिस यू डैड” लिखते हुए अपने पिता को याद किया।

    Share:

  • सलमान खान के दादा अब्दुल रशीद खान: ब्रिटिश भारत के डीआईजी और खानदान की गौरवशाली विरासत

    Thu Feb 19 , 2026
      नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार(Bollywood’s biggest star,) सलमान खान(Salman Khan) के परिवार की पृष्ठभूमि हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। लेकिन उनके पिता सलीम खान(Salim Khan’s) के पिता यानी सलमान के दादा(Salman’s grandfather) अब्दुल रशीद खान(Abdul Rashid Khan) के बारे में अब तक कम ही लोग जानते थे। सलीम खान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved