
नई दिल्ली । संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर रविवार सुबह अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस के साथ दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब पांच बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया है। निदेशक ने बताया कि आग कमरा संख्या 101 से शुरू हुई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दो दिन पहले ही इंजीनियर्स भवन में भी आग लगी थी। इस दौरान कुछ कर्मचारी बिल्डिंग की छत पर ही फंस गए थे जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved