img-fluid

भाजपा की नहीं अपनी हार की चिंता करें अखिलेश : सिद्धार्थनाथ

September 06, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और काबीना मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह (Uttar Pradesh government spokesperson and cabinet minister Siddharthnath Singh) ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी चुनाव में भाजपा की नहीं बल्कि अपनी पार्टी की हार की चिंता करें। उन्होंने कहा कि मीडिया में आये सर्वे के बाद सपा की नींद तो उड़ी हुई है।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सर्वे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर आमजन की पहली पसंद बने हुए हैं। समाज के हर तबके और प्रबुद्ध वर्ग में भाजपा ही सबसे भरोसे वाली पार्टी बनी हुई है। मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने का पूरा हक है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने सपा मुखिया के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन बुद्धिजीवी समाज के विचारों को आत्मसात करने के साथ समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय अवदान को सम्मान देना है। प्रबुद्ध समाज की चर्चा में भाजपा सरकार की नीतियां सराही जा रही हैं। सपा के जंगलराज और तुष्टिकरण की नीति सबके जेहन में ताजी हैं। भाजपा सरकार में कानून का राज कायम हुआ है तो सपा की नींद उड़नी स्वाभाविक है ।


सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जहां तक प्रबुद्ध वर्ग का सवाल है तो भाजपा की सरकार बनाने में प्रबुद्ध वर्ग की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि किसकी संकीर्ण सोच रही है, यह जगजाहिर है। सपा मुखिया ने सच्चे प्रबुद्ध वर्ग की व्याख्या कर अपनी सोच का एक बार फिर परिचय दे दिया है । प्रबुद्ध समाज केन्द्र और प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों की नीति और कार्यशैली के बाद प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुका है।

योगी के मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों का जनजागरण सरकार के पहले दिन से ही आमजन और प्रबुद्ध समाज के बीच हो रहा है। इसलिए सपा की नींद उड़ी हुई है और अखिलेश यादव जनता के बीच जाने की बजाय ट्वीटर से पंक्चर साइकिल में हवा भरने की कोशिश में लगे है।

दरअसल अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आगामी चुनाव में संभावित हार से भाजपा की नींद उड़ी हुई है। इसलिए भाजपा सोच रही है कि वह प्रबुद्ध सम्मेलन करके अपनी संभावित हार से बच जाएगी. यह भाजपा की भूल है, क्योंकि सच्चे प्रबुद्ध भाजपा की संकीर्ण राजनीतिक सोच के साथ कभी नहीं रहे हैं । (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • भारत में जल्‍द लॉन्‍च होंगी ये 3 धांसू अपकमिंग कार, देखें क्‍या मिलेंगे फीचर्स

    Mon Sep 6 , 2021
    नई दिल्ली। आज के इस आधुनिक युग में टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक चार पाहिया वाहन लॉन्‍च हो रहें हैं। भारत में सबसे बड़ा त्योहारी सीज़न नजदीक आ रहा है। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए देश-विदेश की तमाम वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कारों को लॉन्च करने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved