img-fluid

Akhilesh का आरोप, CM Yogi के इशारे पर चुनाव लड़ने वालों का हो रहा उत्पीड़न

July 09, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party (SP) chief and former UP chief minister Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को यहां आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के इशारे पर चुनाव लड़ने वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

राजधानी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सपा मुखिया ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा गुंडई कर रही है और मुख्यमंत्री के इशारे पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों को नामांकन तक नहीं करने दिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा से मिलकर महिला उम्मीदवारों और प्रस्तावकों तक का अपमान किया। इस सम्बंध में उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना का उल्लेख भी किया।


सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है। सपा की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष हो रहे विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा अपने को अनुशासित पार्टी होने का दावा करती है, लेकिन पंचायत के चुनावों में इस दल ने जो नंगा नाच किया, उसे प्रदेश की जनता देख रही है और विधानसभा के चुनाव में वह अपना निर्णय देगी।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में और अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा और योगी सरकार खुलेआम गुंडई करवा रही है। महिलाओं की इज्जत भी तार-तार की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार, मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के व्यवहार और नीतियों से जनता परेशान है। उसने सरकार बदलने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने बार-बार यह दावा किया कि चुनाव बाद प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • पंजाब में मृतक किसानों के परिजनों को दी जायेगी सरकारी नौकरी - सुखबीर सिंह बादल

    Fri Jul 9 , 2021
    चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने कहा है कि किसान आंदोलन (Peasant movement) में पिछले 7 महीने में कई किसान (Farmers) अपनी जान दे चुके हैं। अगर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी की सरकार आती है तो जिन लोगों ने इस संघर्ष में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved